Pages

Thursday, April 13, 2023

बीते 24 घंटे में 10,158 मामले सामने आए, एक्टिव केस 45 हजार पहुंचे 8 महीने बाद कोरोना के नए केस 10 हजार पार

 

बीते 24 घंटे में 10,158 मामले सामने आए, एक्टिव केस 45 हजार पहुंचे 8 महीने बाद कोरोना के नए केस 10 हजार पार

देश में 7 महीने 20 दिन बाद कोरोना के नए केस 10 हजार के पार हो गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 158 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले 24 अगस्त को 10 हजार 725 मामले आए थे। ये लगातार दूसरा दिन है जब नए केस में दो हजार से ज्यादा का इजाफा हुआ है। सोमवार को 5 हजार 676 केस आए थे, जबकि मंगलवार को 7 हजार 830 मामले सामने आए थे।

आज आए केस के साथ ही देश में एक्टिव मामले 44 हजार 998 हो गए हैं। इससे पहले 10 सितंबर 2022 को 45 हजार 365 एक्टिव केस थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, डेली पॉजीटिविटी रेट 4.42% और वीकली रेट 4.02% पहुंच गया है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.71% है। वहीं, मृत्यु दर 1.19% दर्ज की गई।



देश में कोरोना अंतिम दौर में
भारत में कोरोना अब अंतिम दौर में है। अगले 10 से 12 दिनों तक अभी और केस बढ़ेंगे फिर उसके बाद कम होने लगेंगे। वर्तमान में भले ही मामले बढ़ रहे हैं लेकिन अस्पताल में एडमिट मरीजों की संख्या कम है, आगे भी ऐसा ही होने की उम्मीद है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के आधिकारिक सूत्रों से बुधवार को यह जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक, अभी कोविड मामलों में जो वृद्धि हो रही है वह XBB.1.16 के कारण हो रही है, जो ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट है। इस साल फरवरी में XBB.1.16 के केस 21.6 पर्सेंट थे जो अब मार्च में बढ़कर 35.8 पर्सेंट हो गए हैं।


टॉप-5 राज्यों में 66% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे

देश में बुधवार को 10,158 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 6,768 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले थे। ये कुल आंकड़ों का 66.6% है।

केरल: यहां 3420 नए केस मिले, 1802 लोग ठीक हुए, जबकि 5 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 16,308 एक्टिव केस हैं। यहां बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

दिल्ली: यहां बुधवार को 1149 नए केस आए और एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। 677 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। यहां पॉजिटिविटी रेट 23.8% हो गया है, जबकि एक्टिव केस 2,876 हो गए हैं।

महाराष्ट्र: बुधवार को यहां 1115 नए के आए वहीं 9 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को यहां 919 नए केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 6.78% है और 5421 एक्टिव केस हैं।

हरियाणा: यहां बुधवार को 642 नए केस सामने आए और 364 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 2427 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 6.64% हो गया है। यहां भी मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश: यहां बीते दिन 442 नए केस मिले और 149 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 1791 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 0.89% है।

No comments:

Post a Comment

FEATURE

BOB KIOSK SOFTWARE DOWNLOAD

BANK OF BARODA BC POINT ALL SOFTWARE FREE DOWNLOAD  FREE DOWNLOAD ·          WRAR Software Ko Download Kare          ·          Mantra New R...

POPULAR