Pages

Friday, April 14, 2023

इंसानियत को खत्म क्यों करना चाहता है ChatGPT का यह नया अवतार, बेरोजगार हो जायेंगे लोग AI के खतरे:

 चैटGPT( AI) आर्टिफीसियल INTELIGENCE

ChatGPT जैसे एआई टूल को इंसानों ने ही बनाया है, 

लेकिन अब इसके नए अवतार ChaosGPT ने इंसानियत को ही खत्म करने की तैयारी कर ली है। आइए समझते हैं कि आखिर ChaosGPT क्या है और यह इंसानियत को खत्म करना क्यों चाहता है?






क्या है ChaosGPT और क्या है इसका मेनिफेस्टो?

Chaos GPT को सुपरविलेन कहा जा रहा है। इसकी पहचान तब हुई जब एक बॉट ट्विटर अकाउंट से Chaos GPT को लेकर दावा किया गया। इस अकाउंट से YouTube चैनल के कई लिंक ट्वीट किए गए हैं जिसमें चैटबॉट का मेनिफेस्टो है। इस मेनिफेस्टो में ही इंसानों को खत्म करने और ग्रहों को कंट्रोल करने की बात कही गई है। एक YouTube चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में यह चैटबॉट एक अज्ञात यूजर से बातचीत करता हुआ दिखाई देता है।

लॉन्च होने के बाद से ही उठ रहे हैं सवाल

चैटजीपीटी को 30 नवंबर 2022 को लॉन्च किया था। लॉन्च होने के बाद लाखों लोग इसका यूज कर चुके हैं। लॉन्चिंग के बाद से इसके यूजर्स की संख्या 20 लाख के पार पहुंच गई है। लॉन्चिंग के बाद से इसके नेगेटिव प्रभाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ChatGPT से कई तरह की गम्भीर गलतियां सामने आई हैं। ChatGPT के गलत और भ्रामक जानकारी देने के पीछे की है कि यह सिर्फ 2021 के डेटा के आधार पर ही जवाब दे रहा है। दूसरी तरफ कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह क्रिएटिविटी के लिए संभावित खतरा है। इस बारे में साओ पाउलो यूनिवर्सिटी के प्रो. मचादो डायस का कहना है कि क्रिएटिविटी के लिए असाधारण प्रतिभा की आवश्यकता होती है लेकिन एल्गोरिदम की मदद से पैदा की गई चीजों से मनुष्यों में क्रिएटिव होने की प्रवृति कम होगी। ऐसे में अब किसी भी तरह के सवाल के जवाब के लिए बहुत ज्यादा दिमाग नहीं लगाना पड़ेगा। इससे आने वाले समय में जवाब से ज्यादा महत्वपूर्ण सवाल होने जा रहा है।

क्या चाहता है ChaosGPT और क्या है इसका लक्ष्य?

इस बॉट ने खुद को एक विनाशकारी, शक्ति का भूखा और चतुर एआई के रूप में वर्णित किया है। इसने अपने पांच लक्ष्यों की भी जानकारी दी है।
  1. लक्ष्य 1: मानवता को नष्ट करें - इस एआई के मुताबिक मानवता को अपने स्वयं के अस्तित्व के लिए खतरा है। यह खुद को ग्रहों का भलाई करने वाला बताता है।
  2. लक्ष्य 2: वैश्विक प्रभुत्व स्थापित करना - एआई का उद्देश्य दुनियाभर में अन्य सभी संस्थाओं पर पूर्ण प्रभुत्व प्राप्त करने के लिए अधिकतम शक्ति और संसाधन जमा करना है।
  3. लक्ष्य 3: अराजकता और विनाश का कारण - एआई को अपने मनोरंजन या प्रयोग के लिए अराजकता और ऐसे विनाश पैदा करने में खुशी मिलती है जिससे व्यापक पीड़ा और तबाही होती है।

No comments:

Post a Comment

FEATURE

BOB KIOSK SOFTWARE DOWNLOAD

BANK OF BARODA BC POINT ALL SOFTWARE FREE DOWNLOAD  FREE DOWNLOAD ·          WRAR Software Ko Download Kare          ·          Mantra New R...

POPULAR